{"_id":"5e1459d98ebc3e87f846e864","slug":"attempt-to-sacrifice-child-hostage-in-home-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धनवान बनने के लिए नरबलि देने की कोशिश, गड्ढे में मिला मासूम, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनवान बनने के लिए नरबलि देने की कोशिश, गड्ढे में मिला मासूम, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 08 Jan 2020 12:51 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
घर में खोदा गया गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले के थाना पटियाली क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्चे की बलि देने की कोशिश की गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, वहीं दो तांत्रिक मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थाना गांव निवासी जरमन धीमर के आठ वर्षीय अंशू को गांव का ही टेलर बंटी चिक कपड़े का नाप लेने के बहाने बुलाकर अपने साथी राजेश के घर ले गया। जहां बलि देने के लिए पूरी तैयारी की गई थी। घर में एक गड्ढ़ा खोद गया था। दो साधू पहले से ही वहां मौजूद थे।
बालक पहुंचते ही पूजा-पाठ शुरू कर दिया गया। जब बालक काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उसका पिता बालक को बुलाने के लिए बंटी के घर पर गया तो वो वहां नहीं मिला। इससे उनकी चिंता बढ़ गई। उसने लोगों से बेटे के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि अंशू को लेकर बंटी राजेश के घर गया है।

गड्ढे में था बालक
इसके बाद जरमन धीमर राजेश के घर पहुंचा। यहां उसे पूजा-पाठ की आवाज सुनाई दी तो उसने दरवाजे में से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने चीख पुकार मचा दी। इसके बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घर से बालक को गड्ढे से बरामद कर लिया गया।
ग्रामीणों ने राजेश और बंटी को भी दबोच लिया, वहीं दोनों तांत्रिक मौके से भाग जाने में सफल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस के साथ सीओ गवेंद्र पाल सिंह गौतम सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। ग्रामीणों में चर्चा है कि धनवान बनने के लिए दोनों आरोपी मासूम बच्चे की बलि देने की तैयारी में थे।
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि बालक की बलि देने की कोशिश के मामले की जांच के लिए एसओजी को लगाया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। फरार तांत्रिकों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।