फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to rape a woman after entering the house

Agra News: घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 01 Jul 2024 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Jul 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a woman after entering the house
घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

-विरोध करने पर की पिटाई, आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपियों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। एक आरोपी ने दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक गांव की रहने वाली महिला 29 जून की शाम घरेलू कामकाज निपटा रही थीं। तभी राजवीर यादव, विनोद कुमार, शीलू उर्फ अनुज यादव घर में घुस आए। आते ही आरोपियों ने महिला को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपियों ने उसे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन कर वृद्ध सास और पति बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। घर के बाहर ग्रामीण एकत्र होता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव पहुंच कर पीड़िता से जानकारी ली। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed