{"_id":"676009f2e758294f2a0b8e37","slug":"attempt-to-rape-a-seven-year-old-innocent-girl-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128774-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सात साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सात साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
Mon, 16 Dec 2024 04:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Dec 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, समझौते का बना रहे दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र की रहने वाली सात वर्षीय मासूम के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चीख पुकार मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। सोमवार को पीड़िता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची मां ने कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने पुलिस को बताया कि 13 दिसंबर की सुबह वह अपने खेत पर पानी लगाने के लिए गई थीं। घर पर 7 वर्षीय पुत्री अकेली थी। मौका पाकर गांव का ही रहने वाला आरोपी घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी ने मासूम पुत्री को पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग निकला। घर पहुंचने के बाद पुत्री ने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने थाने में तहरीर दी तो वहां उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। पुत्री का मेडिकल भी नहीं कराया। आरोपी अब मुकदमे में समझौते को लेकर दबाव बना रहे हैं। वह दोषियों को सजा दिलाना चाहती हैं। पीड़िता ने एसपी विनोद कुमार से आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।