फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to rape a goat grazing woman

Agra News: बकरी चरा रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 22 Jul 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a goat grazing woman
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में खेत पर बकरी चरा रही महिला से दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव में 18 जुलाई की शाम महिला गांव के बाहर अपनी बकरी चरा रही थी। तभी गांव का ही जगदीश महिला के पास पहुंच गया। वह उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए मक्का के खेत में खींचकर ले गया जहां उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने बचाव के लिए चीख पुकार की। उसकी आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने घर पर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे। महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed