{"_id":"68af48045da740f4010f4f84","slug":"attempt-to-rape-a-girl-student-in-primary-school-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-144049-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्राथमिक विद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्राथमिक विद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश
Wed, 27 Aug 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्कूल में पढ़ने गई सात वर्षीय बालिका के साथ आरोपी ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। छोटी बहन के चीखने पर आरोपी वहां से भाग निकला। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश में जुट गई है।
एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी दो पुत्रियां सात वर्षीय व छह वर्षीय घर से कुछ दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय की छात्राएं हैं। 13 अगस्त की सुबह करीब सात बजे दोनों बेटियां स्कूल में पढ़ने के लिए गई थीं। वहां पर गांव उददैतपुर अभई के रहने वाले राजेंद्र ने सात वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म की कोशिश की। वहां मौजूद छोटी बेटी हरकत देख चीखने लगी। शोर सुनकर आरोपी राजेंद्र वहां से भाग निकला। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है, शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।