फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to rape a girl

Agra News: युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 04 Mar 2025 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Mar 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a girl
सांकेतिक
- परिजन ने आरोपी को आपत्तिजनक हालत में घर से पकड़ा, पुलिस ने केस दर्ज कर किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। काेतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में सोमवार दोपहर एक युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश हुई। युवती के परिजन ने आरोपी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इधर, पीड़िता सहमी हुई है। पुलिस को परिजन ने बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि सोमवार दोपहर उनकी मानसिक रूप से अस्वस्थ बहन घर से बाहर गई थी। करीब आधा घंटे का समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तब उन्होंने व परिजन ने बाहर जाकर तलाश शुरू की। सामने वाले घर से बहन की आवाज सुनकर जब वह लोग उस घर में पहुंचे तो अतुल बहन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था। बहन रो रही थी। मौके पर पुलिस को बुलाया। तहरीर देकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


परिजन ने बनाया आरोपी का वीडियो
परिजन ने आरोपी युवक का वीडियो भी बनाया है। उक्त वीडियो को पीड़िता के भाई ने पुलिस को उपलब्ध कराया है। पुलिस इस वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में विवेचना में शामिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed