{"_id":"665a225bfab7a80dba0ac826","slug":"attempt-to-molest-a-woman-in-the-district-hospital-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-118286-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिला अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिला अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ की कोशिश
Sat, 01 Jun 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल के जीरियाटिक वार्ड में अपने ससुर की तीमारदारी कर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। विरोध करने पर महिला के देवर के साथ अभद्रता की गई। मामले की शिकायत के बाद भी अस्पताल प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध को बुखार व अन्य दिक्कत होने पर 24 मई को जिला अस्पताल के जीरियाटिक वार्ड में भर्ती कराया था। सूबेदार सिंह के पुत्र संजीव कुमार ने सीएमएस से शिकायत की है कि 27 मई की रात उसका भाई और पत्नी तीमारदार के रूप में जीरियाटिक वार्ड में थे।
रात करीब 11 बजे वार्ड में तैनात स्वास्थ्यकर्मी ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो उसके भाई के साथ अभद्रता की। जानकारी होने पर वह रात के समय ही अपने गांव से अस्पताल पहुंचा तो स्टाफ के लोग यहां से भाग गए। उसने सीएमएस को 28 मई को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि तीन दिन बीतने के बाद भी सीएमएस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।