फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to digitally arrest from Pakistan number LIC officer cleverness that even cyber thugs surprised

UP: पाकिस्तान नंबर से डिजिटल अरेस्ट की कोशिश...LIC अधिकारी ने दिखाई चालाकी, इस तरह खुद को बचाया

Tue, 24 Jun 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 09:54 AM IST
सार

पाकिस्तानी नंबर से आई कॉल से एलआईसी के अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया गया। इस दौरान एलआईसी अधिकारी ने चालाकी दिखाते हुए तुरंत ही कॉल काट दी। 

 

विज्ञापन
Attempt to digitally arrest from Pakistan number LIC officer cleverness that even cyber thugs surprised
पाकिस्तान नंबर से डिजिटल अरेस्ट की कोशिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के अधिकारी दिनेश गुप्ता सोमवार को साइबर ठगी का शिकार होने से बच गए। उन्हें पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। धमकाते हुए उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश हो रही थी। मगर सतर्कता दिखाकर वह ठगी से बच गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: कलाई काटी, फिर काटा गला...इस प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह; जानें क्या रही वजह
विज्ञापन







 

कावेरी विहार, शमसाबाद रोड निवासी दिनेश गुप्ता ने बताया कि रविवार को दोपहर में +92 नंबर से वीडियो कॉल आई थी। नंबर देखकर वह चाैंक गए लेकिन काॅल रिसीव किया। वीडियो काॅल पर पुलिस की वर्दी पहने शख्स नजर आया। धमकाने लगा। कहा कि आपने धोखाधड़ी की है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
 
ये भी पढ़ें -  UP: जिसने लूटी आबरू...उसी को दे बैठी दिल, पत्नी की प्रेम कहानी की हकीकत ने उड़ाए पति के होश
 

बैंक खातों की जानकारी मांगने लगा। वह घबरा गए लेकिन उन्हें पता था कि साइबर ठग इसी तरह से ठगी करते हैं। उन्होंने तुरंत काॅल काट दी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस की वर्दी में कोई वीडियो काॅल करके निजी जानकारी और रुपयों की मांग करे तो समझ जाएं, ठगी की जाने वाली है। अनजान नंबर से आने वाले काॅल को रिसीव नहीं करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करें। 

ये भी पढ़ें -   UP: कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान का हमला, हवाई उड़ानें रद्द...जाॅर्जिया में फंसा कवि गोपालदास नीरज के पुत्र का परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed