फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Airspace closed after Iran attack family of poet Gopaldas Neeraj's son stuck in Georgia

UP: कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान का हमला, हवाई उड़ानें रद्द...फंसा कवि गोपालदास नीरज के पुत्र का परिवार

Tue, 24 Jun 2025 08:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 08:18 AM IST
सार

ईरान के हमले के बाद एयरस्पेस बंद होने के कारण हवाई उड़ान रोक दी गई हैं। इस वजह से कवि गोपालदास नीरज के पुत्र का परिवार जाॅर्जिया में फंस गया। 
 

विज्ञापन
Airspace closed after Iran attack family of poet Gopaldas Neeraj's son stuck in Georgia
कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान का हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

परमाणु ठिकानों पर हमलों के जवाब में ईरान ने सोमवार देर रात खाड़ी देशों में कई अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागीं। कतर स्थित अमेरिका के अल अदीद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने से एयरस्पेस बंद कर दिया गया। इसका असर हवाई उड़ानों पर पड़ा है। इस वजह से पूर्व सोवियत संघ जाॅर्जिया में आगरा के बल्केश्वर का परिवार फंस गया है। एयरलाइन ने उड़ानें रद्द कर दीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: कलाई काटी, फिर काटा गला...इस प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह; जानें क्या रही वजह
विज्ञापन





 

बल्केश्वर के रहने वाले शशांक नीरज कवि गोपालदास नीरज के पुत्र हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि वह इंजीनियर बेटे असीम शिखर और एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही बेटी विदुषी नीरज के साथ घूमने के लिए 16 जून को जाॅर्जिया आए थे। 22 जून को वहां की राजधानी तिब्लिसी से भारत लाैटना था। इसके लिए एअर अरेबिया की फ्लाइट ली थी। मगर, वो 30 जून तक के लिए निरस्त कर दी गई। 23 जून की शाम 7:40 बजे की इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में तीनों की टिकट करा ली। शाम को वह फ्लाइट में सवार हो गए। इसमें उनके अलावा तकरीबन 140 भारतीय थे।

ये भी पढ़ें -  UP: जिंदा जले दो युवक...बिजली के खंभे से टकराते ही बाइक में लगी इतनी भीषण आग, बचने का मौका भी न मिला


 

फ्लाइट को कतर के दोहा होते हुए दिल्ली जाना था। मगर, अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमलों के बाद वहां का एयरस्पेस बंद कर दिया गया। इस कारण जाॅजिया में उनकी फ्लाइट से यात्रियों को उतार दिया गया।
सभी एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। इनमें किसी को दिल्ली तो किसी को मुंबई जाना था। विमानन कंपनी भी यात्रियों को कोई जानकारी नहीं दे पा रही। रात तक उनके सोने की भी व्यवस्था नहीं थी। बस खाने के कूपन दिए गए थे। अब उन्हें यह नहीं पता चल पा रहा है कि अगली फ्लाइट कब मिलेगी।

ये भी पढ़ें -  आशिक ने कर दी हद: शादीशुदा प्रेमिका के लिए 21 घंटे तक मौत के टॉवर पर बैठा रहा, इस शर्त पर उतरा नीचे

 
विज्ञापन

भतीजी ने दी हमले की जानकारी
शशांक नीरज ने बताया कि फ्लाइट निरस्त होने के बाद कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इस पर उन्होंने दुबई में रहने वाली अपनी भतीजी से संपर्क किया। उन्होंने ईरान के हमलों की जानकारी दी। तब उन्हें एयरस्पेस बंद होने का कारण पता चल सका।

 

सोवियत संघ का हिस्सा रहा है जाॅर्जिया
जाॅर्जिया सोवियत संघ का हिस्सा रहा है। यह पूर्वी यूरोप और पश्चिमी एशिया के मिलन बिंदु पर स्थित एक देश है। इसे आमताैर पर यूरोप का हिस्सा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed