{"_id":"66ab8690f4135f85f3073b67","slug":"attempt-to-capture-ambedkar-park-when-villagers-stopped-bully-took-out-his-sword-video-went-viral-2024-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah: आंबेडकर पार्क पर कब्जे का प्रयास, ग्रामीणों ने रोका तो दबंग ने निकाली तलवार; वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: आंबेडकर पार्क पर कब्जे का प्रयास, ग्रामीणों ने रोका तो दबंग ने निकाली तलवार; वीडियो हुआ वायरल
Thu, 01 Aug 2024 06:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:28 PM IST
सार
जलेसर में आंबेडकर पार्क पर दबंग कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आज विरोध किया, तो दबंग ने तलवार निकाल ली। इतना ही नहीं उसके साथी लाठी-डंडे लेकर आ गए।
विज्ञापन
तलवार के साथ दबंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव अरबगढ़ में आंबेडकर पार्क की जमीन को गांव के दबंगों ने कब्जे का प्रयास किया। ट्रैक्टर से पार्क में जुताई की जा रही थी। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए रोका तो आरोपी तलवार और लाठी-डंडे लेकर आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मामला शांत हो सका। वहीं तलवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
गांव अरबगढ़ में विजय कुमार पुत्र विजयपाल और शमशेर सिंह उर्फ चंचल पुत्र विजय कुमार द्वारा आंबेडकर पार्क की जमीन पर ट्रैक्टर से जोतने का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों ने जमीन पर कब्जा व जोतने से मना किया तो विजय और शमशेर, विश्वजीत पुत्र सतीश चन्द्र, देव गौतम पुत्र ग्रीश चन्द्र, सतीश चन्द्र विजयपाल, अर्जुन सिंह पुत्र सत्यप्रकाश, उदयप्रकाश पुत्र सत्यप्रकाश तथा राजवीर पुत्र वेदराम एकत्र होकर अपने घरों से तलवार आदि निकालकर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों के साथ मारपीट कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आंबेडकर पार्क की जमीन पर कब्जा रुकवाया। वहीं कोतवाली में गांव के सोवरन सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने विजयकुमार, विश्वजीम, सतीश, देव गौतम आदि के विरुद्ध मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है।
वहीं दूसरी ओर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग अपने हाथों में तलवार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि गांव के सोवरन सिंह की तहरीर पर मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।