{"_id":"67f346e4eb451a97f304c6b1","slug":"attempt-to-break-icici-bank-atm-cash-did-not-disappear-so-police-remained-silent-now-a-case-has-been-filed-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम तोड़ने का प्रयास, कैश नहीं हुआ गायब...इसलिए चुप रही पुलिस; अब दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम तोड़ने का प्रयास, कैश नहीं हुआ गायब...इसलिए चुप रही पुलिस; अब दर्ज हुआ केस
Mon, 07 Apr 2025 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Apr 2025 09:00 AM IST
सार
बेलनगंज के घने बाजार में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया। बदमाश कैश नहीं निकाल पाए, इसलिए पुलिस ने भी मामले को दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
एटीएम को तोड़ने का प्रयास
विस्तार
आगरा के बेलनगंज के घने इलाके में दो बदमाशों ने आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश की। कैश नहीं निकाल पाने के कारण बैंक प्रबंधन के साथ ही थाना छत्ता पुलिस ने भी मामले को दबा दिया। बदमाश एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। अब 40 दिन बाद केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब भी लीपापोती ही कर रही है।
विज्ञापन
उप शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराया केस
बेलनगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित बरौलिया बिल्डिंग में आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम लगा है। बैंक के उप शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार ने केस दर्ज कराया है। इसमें चोरी का प्रयास और एटीएम में तोड़फोड़ का जिक्र है। दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एटीएम में तोड़फोड़ करके नकदी उड़ाने की कोशिश की मगर दिन होने के कारण अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।
ये भी पढ़ें - UP: गर्मियों की छुट्टी में घूमने जाने की है तैयारी...तो जल्दी कर लें टिकट, अधिकतर ट्रेनों की सीटें हुईं फुल

दो बार दर्ज कराई गई ई-एफआईआर
बैंक प्रबंधन ने इसकी जानकारी 112 पर पुलिस को दी थी। बैंक प्रबंधन ने 28 फरवरी और 12 मार्च को दो बार ई-एफआईआर दर्ज करवाई लेकिन तकनीकी खामी के चलते दर्ज नहीं हो सकी। इसलिए थाने पर तहरीर दी। 40 दिन के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि बैंक वालों ने एटीएम बदलवाने के उद्देश्य से केस लिखाया है। कैश चोरी नहीं हुआ था। लेकिन सवाल उठता है कि ये बदमाश दूसरी बैंक के एटीएम को भी निशाना बना सकते हैं। आखिर इस तरह की वारदात में भी पुलिस ने इतनी लापरवाही क्यों की?