फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attackers shot young man riding Scorpio In Agra fled waving their weapons

UP News: हमलवारों ने स्कार्पियो सवार युवक को मारी गोली, हथियार लहराते हुए फरार; क्षेत्र में दहशत

Mon, 29 Jul 2024 10:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 10:59 PM IST
सार

ताजनगरी में हमलवारों ने स्कार्पियो सवार युवक को गोली मार दी। इसके बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
attackers shot young man riding Scorpio In Agra fled waving their weapons
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की रात हमलवारों ने स्कार्पियो सवार युवक को गोली मार दी। इसके बाद हथियार लहराते हुए भाग निकले। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पुर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल पहुंचाया। वारदात मलपुरा थाना क्षेत्र के इटौरा स्थित प्रिंस दा ढाबा पर हुई। 

विज्ञापन


मूल रूप से एमपी के ग्वालियर जिले के रमऊआ निवासी शैलेंद्र उर्फ शैलू (20) अपने पिता पंजाब सिंह का इलाज कराने दिल्ली गए थे। रात में वहां से ग्वालियर लौट रहे थे। उनके साथ उनके दोस्त सचिन (25) निवासी सिरोल कस्बा एवं राहुल निवासी कठमां गुर्जर भी साथ थे। रात करीब 8:20 बजे यह लोग प्रिंस दा ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके। 

विज्ञापन

सचिन खाना खाने के बाद स्कॉर्पियो की तरफ आ गया। अन्य लोग खाना खा रहे थे। राहुल ने बताया कि सचिन के गाड़ी में बैठने से पहले ही तीन हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली स्कॉर्पियो के आगे के सीसे को चीरती हुई निकल गई।
 
विज्ञापन

फायरिंग देख सचिन भागने लगा। हमलावर भी सचिन के पीछे दौड़े। सचिन को पीछे से गोली मार दी। गोली सचिन की कमर के नजदीक लगी है। गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से ग्वालियर की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी एवं एसीपी सैंया देवेश सिंह मौके पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को इलाज के लिए आगरा भेजा है। इसके साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा जोन की टीम भी पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि आपसी रंजिश की वजह से फायरिंग हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed