Agra: बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टोरेंट पावर की टीम पर हमला, पुलिस ने फटकारी लाठियां
टोरेंट पावर कंपनी की टीम गुरुवार को बिजली चोरी की सूचना पर जांच करने गई थी। तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाई की मंडी के मोहल्ला कटरा नील में भूमिगत लाइन चेक करने गई टोरंट टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया गया। पुलिस के रोकने पर भी हमलावर नहीं माने। लाठी-डंडों से एक कर्मचारी को पीटा। पथराव भी किया गया। कर्मचारी और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में थाने की फोर्स ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बृहस्पतिवार को नाई की मंडी क्षेत्र के मोहल्ला गालिबपुरा में टोरंट पावर की टीम पुलिस के साथ भूमिगत केबल की चेकिंग कर रही थी। तभी कटरा नील में पहुंची। आरोप है कि मोहल्ले के दाऊद रफीक ने टीम को चेकिंग नहीं करने दी। उन्होंने टीम को आगे बढ़ने नहीं दिया।
इसके साथ ही अन्य लोग आ गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। चेकिंग का विरोध करने लगे। मना करने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट से टीम में शािमल रोहित यादव के हाथ में चोट लग गई। एसआई रोहिताश सिंह, सिपाही सौरभ और संजीव भी घायल हो गए। बाद में थाने की फोर्स पहुंच गई। उन्होंने एक आरोपी दाऊद को पकड़ लिया।
यह दर्ज हुआ मुकदमा
मामले में टोरंट पावर के शंशाक दीक्षित ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें दाऊद रफीक, उवैश, यामीन वारसी, बब्बू, आदिल उर्फ फैय्याज, नूरुद्दीन, आकिब, अनस, अफसाना और 5 अज्ञात आरोप हैं। इसमें बलवा, मारपीट, पथराव, सरकारी कार्य में बाधा, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप है। पुलिस ने दाऊद को जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना का वीडियो वायरल
घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें टोरंट कर्मचारी और पुलिस नजर आ रही है। पुलिस कुछ लोगों को पकड़कर ले जा रही है। लोग विरोध कर रहे हैं।