{"_id":"5d9a1a268ebc3e014950a2c6","slug":"attack-on-prv-police-in-baldev-mathura-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, मारपीट कर तोड़े गाड़ी के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, मारपीट कर तोड़े गाड़ी के शीशे
Mon, 07 Oct 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पीआरवी सांकेतिक तस्वीर
थाना बलदेव के एक गांव में रविवार सायं छह बजे के लगभग झगड़े की सूचना पर गई पुलिस पर हमला कर दिया। पिता-पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बलदेव पुलिस की पीआरवी 1912 गांव दघेंटा निवासी गजेंद्र के परिवार में झगड़े की सूचना पर गई थी। पीआरवी में सवार मुख्य आरक्षी वीरेंद्र व दो अन्य सिपाही गांव के लोगों से जानकारी कर रहे थे। इसी बीच गजेंद्र पुत्र जयपाल और उसके पिता जयपाल पीआरवी के पुलिसकर्मियों से उलझ गए।
बताया जाता है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए पीआवी के पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। दोनों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। ईंट पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंची बलदेव पुलिस ने गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जयपाल सिंह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी गजेंद्र सिंह और जयपाल सिंह के खिलाफ गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्राधिकारी महावन विजय शंकर मिश्र ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है, दूसरे की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।