{"_id":"5eb41becb335334ea45829c1","slug":"attack-on-neighbor-with-ax-father-and-son-arrested-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में मारपीट, कुल्हाड़ी-डंडे से पड़ोसी पर हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में मारपीट, कुल्हाड़ी-डंडे से पड़ोसी पर हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार
Fri, 08 May 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 08 May 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
कुल्हाड़ी-डंडे से पड़ोसी पर हमला करते आरोपी
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्केश्वर स्थित कर्मभूमि एन्क्लेव में बुधवार को पड़ोसियों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। पिता-पुत्र ने पड़ोसी पर डंडे और कुल्हाड़ी से हमले की कोशिश की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। गुरुवार को घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
कर्मभूमि एन्क्लेव में चित्रांश गौतम और गौरव गुप्ता पड़ोसी हैं। बुधवार दोपहर को दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों के परिजनों के आने पर मारपीट हो गई। चित्रांश घर से कुल्हाड़ी निकाल लाया। उसका पिता सुरेंद्र भी डंडा लेकर आया।
दोनों ने गौरव गुप्ता पर घर में घुसकर हमले की कोशिश की। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों परिवार के लोगों को चौकी पर ले गई, जहां समझौता हो गया।
विज्ञापन
गुरुवार को एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें पिता-पुत्र नजर आ रहे हैं। वह कुल्हाड़ी और डंडा लिए हैं। उन्होंने गौरव गुप्ता के घर के गेट पर कुल्हाड़ी और डंडे मारे। परिवार अंदर नजर आ रहा है।
इसकी जानकारी पर पुलिस आरोपियों के घर पहुंच गई। उन्हें थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामूली बात पर विवाद हुआ था। चित्रांश और सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।