फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack On Mathura Police Prv Team Pistol Loot

मथुरा: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पिस्टल छीनी, सिपाहियों ने भागकर बचाई जान

Mon, 14 Dec 2020 11:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Dec 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Attack On Mathura Police Prv Team Pistol Loot
पुलिस गिरफ्त में पीआरवी टीम पर हमले के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में रविवार की रात झगड़े की सूचना पाकर गांव सकराया पहुंची वृंदावन पुलिस पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पिस्टल छीनकर पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। हमले में घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गांव की घेराबंदी करते हुए तीन हमलावरों को पकड़ लिया। पिस्टल बरामद कर ली गई है। 

विज्ञापन


रात करीब सवा दस बजे वृंदावन के गांव सकराया में अपने साथ मारपीट की सूचना हरिचंद्र ने पुलिस को दी। इस पर पीआरवी 1921 पर तैनात होमगार्ड और हेड कांस्टेबल गांव पहुंच गए। यहां कुछ लोगों ने पीआरवी पर हमला कर दिया। मारपीट कर दी। पिस्टल भी छीन ली। 
विज्ञापन



दोनों पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस पर हमले की सूचना उच्चाधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। कुछ देर में बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंच गया। पुलिस ने गांव की घेराबंदी करते हुए तीन हमला के आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से छीनी हुई पिस्टल बरामद कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल में घायल सिपाही भर्ती

मारपीट में घायल हेड कांस्टेबल दिनेश और होमगार्ड को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को नयति अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों के सिर में तीन जगह गंभीर चोट आई हैं। सीओ सदर रमेश चंद्र ने बताया कि तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है।  

सोमवार को वृंदावन पुलिस ने सकराया में पुलिसकर्मियों पर हमला कर पिस्टल छीनने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओ में रिपोर्ट कराई है। इसमें बने सिंह पुत्र प्रभाती, प्रताप और लखमी पुत्र सूंरजमल निवासी सकराय को जेल भेज दिया है। 


फरार नामजद प्यारेलाल, सुंदर, राजेन्द्र, राजकुमार, पोहपी की तलाश में पुलिस दबिश दी। सीओ सदर रमेश चन्द्र ने बताया कि बीती रात पुलिस के साथ मारपीट की घटना में तीन अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। पिस्टल रात को ही बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed