फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on Japanese tourist of bee in Sheikh Salim Chisti's Dargah

शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में मधुमक्खियों का जापानी सैलानियों पर हमला, ये करतूत आई सामने

Tue, 09 Oct 2018 10:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 09 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Attack on Japanese tourist of bee in Sheikh Salim Chisti's Dargah
बुलंद दरवाजे पर लगा मुधमक्खी का छत्ता। - फोटो : अमर उजाला

आगरा के फतेहपुर-सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह निहार कर सीएनजी बसों की ओर लौट रहे विदेशी पर्यटकों के दल पर बड़ी मधुमक्खियों (भंवर मक्खी) ने हमला कर दिया। परिसर में अफरातफरी मच गई। मक्खी के डंक से घायल पर्यटकों का दल आगरा चला गया। 

विज्ञापन


बताया गया कि किसी ने छत्तों में पत्थर मार दिए थे। मंगलवार को जापान व ताईवान के पर्यटकों का दल हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह से निकल कर जोधाबाई बुकिंग विंडो के पास सीएनजी बसों की ओर आ रहा था। तभी मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर हमला किया। 
विज्ञापन


पर्यटक खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागे लेकिन कई को पर्यटकों ने मधुमक्खियों ने डंक मारा। सीएनजी बस चालक ने तत्काल पर्यटकों को लेकर गुलिस्तां पार्किंग में उनकी गाड़ियों तक पहुंचाया। जहां से वे आगरा की ओर निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मारक क्षेत्र में मौजूद एसआईएस सुरक्षाकर्मी मुकेश और एडीए कर्मी रामवीर ने बताया कि बड़ी मधुमक्खियां बहुत ही आक्रामक थीं। इससे वे लोग भी घबरा गए थे लेकिन किसी तरह से पर्यटकों को शीघ्र ही उनके वाहनों तक पहुंचाया गया। 


ताज में भी हो चुका मधुमक्खियों का हमला

केवल सीकरी ही नहीं, बल्कि ताजमहल में भी मधुमक्खियां पर्यटकों पर हमला कर चुकी हैं। तब एएसआई ने विशेष रसायन का प्रयोग कर ताज के रॉयल गेट
पर लगे छत्तों को हटाया था। ताज में म्यूजियम के पास भी छत्ता लगा हुआ है, जिससे किसी भी शरारती की हरकत पर पर्यटकों में सीकरी की तरह अफरातफरी मच सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed