फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on couple in mathura admitted in hospital seriously condition Crime News

मथुराः दिनदहाड़े दंपती पर कातिलाना हमला, चाकुओं से किया लहूलुहान

Tue, 27 Aug 2019 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 27 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
attack on couple in mathura admitted in hospital seriously condition Crime News
चाकू से हमला
सोमवार की दोपहर कृष्णा नगर कालोनी में सराफा व्यापारी और उनकी पत्नी पर चाकुओं से हमला किया गया। दोनों के शरीर पर कई जगह चाकू मारे गए हैं। दिनदहाड़े हुई वारदात से दहशत फैल गई।
विज्ञापन


दुकानें भी बंद हो गईं। भीड़ जुटी तो हमलावर भाग गए। पहले लूटपाट का हल्ला मचा लेकिन बाद में पता चला कि लेनदेन का कोई विवाद है। पड़ोस की कालोनी के ही एक युवक का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन


कृष्णा नगर में जनकपुरी कालोनी निवासी सराफा व्यवसायी विजय गोला की घर में ही दुकान है। दोपहर लगभग 12 बजे वह दुकान पर बैठे थे। तभी तीन युवक आए और विजय गोला से पहले बातचीत की और फिर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय गोला की चीख पुकार सुनकर घर में मौजूद उनकी पत्नी रेनू भी पहुंच गईं। हमलावरों ने उन पर भी चाकू से वार करने शुरू कर दिए। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर चाकू लहराते हुए फरार हो गए। घायल सराफा विजय गोला और उनकी पत्नी रेनू को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में नयति में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बनी हुई है।

सीओ राकेश कुमार का कहना है कि यह लूट या फिर चोरी जैसा कोई मामला नहीं है। हमलावरों ने पहले दुकान पर आकर सराफा से बात की है। उसके बाद विवाद हुआ है। पड़ोस की कांतापुरी निवासी प्रेम प्रकाश नाम के युवक के बारे में बताया जा रहा है कि उसने अपने दो साथियों के साथ हमला किया है। उसकी तलाश की जा रही है। 

घटना सीसीटीवी में हुई कैद 
सोमवार की दोपहर सराफा व्यवसायी और उनकी पत्नी पर हुए कातिलाना हमले की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed