{"_id":"5bdd31d3bdec2269385b6879","slug":"attack-on-congress-leader-haji-jamil-uddin-qureshi-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर कांग्रेस नेता हाजी जमील उद्दीन कुरैशी पर हमला, भतीजे को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर कांग्रेस नेता हाजी जमील उद्दीन कुरैशी पर हमला, भतीजे को किया लहूलुहान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कांग्रेस नेता हाजी जमील उद्दीन कुरैशी के घर पर शुक्रवार रात को कुछ बदमाशों ने हमला बोल दिया। उन्हें बचाने आए भतीजों को भी हमलावरों ने जमकर पीट दिया। लोगों ने हमलावारों पर फायरिंग का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने फायरिंग होने से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं हमले का आरोप किरायेदार पर है, जिससे पुराना विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस के पीछे शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी जमील उद्दीन कुरैशी का घर है। उन्होंने बताया कि उनका कॉलेज की जमीन पर बनी दुकान के किरायेदार से विवाद चल रहा है। कोर्ट में मामला विचाराधीन हैं। अब निर्णय होने वाला है। इससे किरायेदार पक्ष नाराज है।
विज्ञापन
Trending Videos
कार और एक्टिवा छोड़कर भागे हमलावर
शुक्रवार रात को 12 बजे 15-20 लोग घर में घुस आए। हाजी जमील उद्दीन आए तो उन पर हमला बोल दिया। ईंट पत्थर मार दिए। शोरशराबा होने पर उनका भतीजे दानिश और दाऊद आ गए। उन पर भी हमला बोल दिया। उनकी पिटाई कर दी।
हमलावरों ने दानिश के सिर में ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे वो लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों के आने पर फायरिंग करते हुए हमलावर भाग गए। अपनी वैगनआर कार और एक एक्टिवा भी छोड़ गए। सूचना पर पुलिस आई।
पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए। दानिश की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर थाना नाई की मंडी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।