{"_id":"5da546038ebc3e93cd66c2f7","slug":"attack-on-bjp-district-president-mainpuri-crime-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला, बाइक सवारों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला, बाइक सवारों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
Wed, 16 Oct 2019 12:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष पर हुए हमले के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अजय शंकर राय व अन्य अफसर
- फोटो : अमर उजाला
मैनपरी में भाजपा जिलाध्यक्ष के ऊपर बाइक सवारों ने सोमवार रात जानलेवा हमला कर दिया। वो घर के बाहर लॉन में टहल रहे थे, तभी बाइक सवारों ने उन पर कई राउंड फायर किए। हमले में जिलाध्यक्ष बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
32 बोर की पिस्टल से करीब सात राउंड फायर किए गए। पुलिस ने मौके से पांच खोखा, चार बुलेट बरामद किए हैं। डीएम और एसपी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता सोमवार रात 10: 40 बजे अवध नगर कालोनी स्थित अपने आवास के लॉन में खाना खाने के बाद टहल रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग दरवाजे के बाहर आकर रुके। गाली-गलौज करते हुए दरवाजा खोलने के लिए कहा।
विज्ञापन
हमलावर ने पिस्टल से की फायरिंग
जिलाध्यक्ष ने दरवाजा नहीं खोला तो बाइक सवार एक युवक ने फुटरेस्ट पर खड़े होकर पिस्टल उन पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से संभलते हुए जिलाध्यक्ष ने कार के पीछे छिपकर जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर भाई अवधेश जाग गए और छत पर खड़े होकर हमलावरों को ललकारा तो वह भाग गए।
Trending Videos
सूचना मिलते ही देर रात एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। रात में ही शहर में चेकिंग शुरू कराई, लेकिन हमलावर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। मंगलवार सुबह डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय ने जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कोतवाली पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।
कार और दीवार पर गोलियों के निशान
भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार हमलावरों ने सात राउंड फायर किए। पुलिस ने मौके से पांच खोखे भी बरामद किए हैं। गोलियां घर में खड़ी कार और दीवार में लगीं। पुलिस टीम ने गोलियों के निशान की भी जांच की है। साथ ही पुलिस ने मोहल्ले के सीसीटीवी फुटेज लिए हैं। इनमें हमलावर बाइक से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इनकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला करने वालों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।