फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on Advocate In Agra Crime News

आगरा: कलक्ट्रेट में एसएसपी दफ्तर के वकीलों के दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Wed, 10 Mar 2021 02:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Mar 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Attack on Advocate In Agra Crime News
अपराध - फोटो : अमर उजाला
आगरा कलक्ट्रेट परिसर में एसएसपी कार्यालय के बाहर बुधवार को वकीलों के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने दूसरे का सिर फोड़ दिया। दिनदहाड़े गुंडागर्दी की इस घटना से खफा जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने दोषियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं व रासुका में कार्रवाई के लिए निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा परिसर में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होगी। आरोपितों को सबक सिखाया जाएगा। चुटैल अधिवक्ता ने डीएम से मुलाकात की। आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। खून-खराबे की वजह पैसा का लेनदेन माना जा रहा है। दोनों पक्ष कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन पदाधिकारी चैंबर से जुड़े हुए हैं। चुटैल पक्ष पदाधिकारी का जूनियर है, जबकि आरोपित पक्ष पूर्व में बार पदाधिकारी चैंबर का सदस्य रहा है। आरोपित का पिछले दिनों अधिवक्ता पंजीकरण बार कौंसिल ने निरस्त किया था, लेकिन आरोपित निरस्तीकरण के विरोध में उच्च न्यायालय से अपने पक्ष में स्टे ऑर्डर ले आया। जिला निर्वाचन कार्यालय के पास चैंबर है।  
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह में लागू नहीं होगा ड्रेस कोड, इस कारण लिया गया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: फरियादियों का कौन रखवाला ?
कलक्ट्रेट परिसर में हर दिन 150 से 250 फरियादी आते हैं। बुधवार को घटना के समय भी कलक्ट्रेट में फरियादियों की भीड़ थी। सूचना पर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद फरियादियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया है। इस संबंध में डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा, इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed