{"_id":"6302614ddaf4087af53332bf","slug":"attack-on-aap-leader-son-with-punch-and-hard-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आप नेता के बेटे पर हमला, पंच और कड़े से प्रहार कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आप नेता के बेटे पर हमला, पंच और कड़े से प्रहार कर किया लहूलुहान
Sun, 21 Aug 2022 10:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:16 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष का बेटा शास्त्रीपुरम स्थित स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में उस पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
beat demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के शास्त्रीपुरम में आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बने सिंह के बेटे धनंजय को स्कूल के पास कुछ युवकों ने पंच और कड़े मारकर लहूलुहान कर दिया। भीड़ जुटने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। छात्र के पिता ने 5-6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
कौशल्याकुंज निवासी बने सिंह का बेटा धनंजय सेंट बीएस पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में कक्षा 10 का छात्र है। शनिवार दोपहर को करीब एक बजे स्कूल से लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। वे हाथों मेें सरिया लिए थे। धनंजय पर हमला बोल दिया। उसे पंच और हाथों में पहने कड़े से मारकर लहूलुहान कर दिया। लोगों के जुटने पर आरोपी बाइक से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया था। एक गुट के युवकों ने धनंजय पर हमला बोल दिया। वह किसी और पर हमला करने आए थे। मगर, धनंजय को पीट दिया। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। उधर, छात्र सहमा हुआ है। घरवालों को समझ नहीं आ रहा है कि बेटे पर हमला क्यों किया गया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।