Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attachment notice pasted on the house of absconding accused in double murder case

Agra News: दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Wed, 16 Oct 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 16 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted on the house of absconding accused in double murder case
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव बरौदा में दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घरों पर न्यायालय से कुर्की का वारंट लेकर चस्पा किया है। यदि आरोपी बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश नहीं होते हैं तो कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बताया गया कि गांव बरौदा में नौ जून की शाम को जमीन के विवाद में आरोपियों ने मानपाल व अमर सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। इससे मानपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अमर सिंह की उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें से 8 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। जबकि अन्य तीन आरोपी विनय निवासी बरौदा, चंद्रकेश और जुगल किशोर निवासी दुलीचंदपुर घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं। सोरों के थाना प्रभारी भोजराज अवस्थी ने कोर्ट से तीनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की चेतावनी वारंट लेकर घरों पर चस्पा किए हैं। गांव में मुनादी भी कराई गई है। इसमें आरोपियों को 17 अक्तूबर बृहस्पतिवार तक हाजिर होने का समय दिया गया है। यदि आरोपी हाजिर नहीं होते हैं तो पुलिस द्वारा कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में फरार तीनों आरोपियों के घरों पर कुर्की चेतावनी वारंट चस्पा करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed