फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atikraman on ponds

नगला सराय में तालाब पर कब्जा

Mon, 26 Jul 2021 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Atikraman on ponds
आगरा। तहसील प्रशासन की लापरवाही से तालाब, पोखर व जलाशयों की भूमियों पर अवैध कब्जों का सिलसिला जारी है। नया मामला किरावली तहसील के मौजा नगला सराय का सामने आया है। जहां गाटा संख्या 134, 135 व 136 में 800 वर्ग गज तालाब भूमि पर भूमाफिया काबिज होने की शिकायत सपोर्ट इंडिया ने रविवार को डीएम व एडीएम वित्त को दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में तत्कालीन एसडीएम किरावली रेखा एस चौहान ने तालाब भूमि की जांच कराई थी। ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय लेखपाल की संस्तुति पर उक्त भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में तालाब के रूप में दर्ज कराया था। राजस्व अभिलेखों में अमल दरामद के बाद तहसील कर्मियों ने निगरानी नहीं की। आरोप है कि दबंगों ने तालाब भूमि को पाट कर उस पर निर्माण व कब्जे कर लिए। मामले में दोबारा कार्रवाई व जांच की मांग सपोर्ट इंडिया के अध्यक्ष सुरेश चंद सौनी ने की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनहित याचिका में दिए हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहा। तालाबों से अवैध कब्जे नहीं हटने से भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed