{"_id":"630e4d831ef1fa771a06d2a8","slug":"athletics-players-showed-talent-in-the-stadium-on-the-second-day-mainpuri-news-agr5451479134","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन स्टेडियम में एथलेटिक्स के खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन स्टेडियम में एथलेटिक्स के खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
मैनपुरी।
राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर पं. जवाहर लाल नेहरू स्पोट्र्स स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स(बालक एवं बालिका जूनियर वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 100, 200, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उदघाटन एवं पुरस्कार वितरण जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव राघवेंद्र दुबे एवं उपक्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा किया गया।
बालक वर्ग- सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दिव्यांश यादव प्रथम, ऋ षभ द्वितीय और देव सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रिंकू यादव प्रथम, दिव्यांश यादव द्वितीय और शिखर प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हरिकेश कुमार प्रथम, नितिन द्वितीय और शिवानु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में डौली यादव प्रथम, शिखा राठौर तृतीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शिखा यादव प्रथम, शिवानी यादव द्वितीय और शिखा राठौर तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शिवानी यादव प्रथम, प्रीति द्वितीय और नेहा यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार, इस्तिखार अहमद, सौरभ पाराशर, अमर यादव, मोती लाल, पुनीत शाक्य, आसिफ, रामअधार यादव, रमेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।