फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Athletes who returned from Srinagar after winning six medals were given a rousing welcome.

Agra News: श्रीनगर से छह पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

Sat, 06 Jun 2026 03:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Jun 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Athletes who returned from Srinagar after winning six medals were given a rousing welcome.
पीटीएफ इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
आगरा। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रथम पीटीएफ इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का स्वामी बाग स्कूल, हीराबाग कॉलोनी, दयालबाग में जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा और संतोष कुमार सिंह ने दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं नितिन बघेल ने एक स्वर्ण पदक व माधव गौतम ने एक कांस्य पदक जीतकर आगरा का नाम रोशन किया। स्वागत समारोह में विद्यालय की सीईओ संगीता शर्मा, इंदु शुक्ला, स्वाती शुक्ला, सुदर्शन देबनाथ, ईशांत कुमार, गौरांशी कटारा, पंखुड़ी मेहरा ने विजेताओं का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed