{"_id":"68915ae4b417efe57e0305ff","slug":"atalpuram-township-is-being-launched-today-be-ready-for-booking-plots-will-be-allotted-through-lottery-2025-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अटलपुरम टाउनशिप की लाॅन्चिंग आज...लाॅटरी से मिलेंगे प्लाॅट, जानें आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अटलपुरम टाउनशिप की लाॅन्चिंग आज...लाॅटरी से मिलेंगे प्लाॅट, जानें आवेदन की प्रक्रिया
Tue, 05 Aug 2025 06:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:44 AM IST
सार
आगरा की नई टाउनशिप अटलपुरम की लाॅन्चिंग सीएम योगी आज करेंगे। इस आवासीय योजना में भूखंडों का आवंटन लॉटरी से होगा।
विज्ञापन
आगरा की नई टाउनशिप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अटलपुरम टाउनशिप के लिए इंतजार की घड़ियां समाप्त हुईं। मंगलवार दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयुक्त सभागार में टाउनशिप की लाॅन्चिंग करेंगे। इसके बाद भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। भूखंडों का आवंटन लॉटरी से होगा। ग्वालियर हाईवे पर 138 हेक्टेयर में 22.42 अरब रुपये से तीन चरण और 11 सेक्टर में टाउनशिप विकसित होगी।
आगरा विकास प्राधिकरण ने आखिरी बार 1989 में शास्त्रीपुरम और कालिंदी विहार आवासीय योजना बनाई थी। इसके 36 साल बाद एडीए कोई नई टाउनशिप लाॅन्च करने जा रहा है। अटलपुरम फेज-1 में 3 सेक्टर हैं। पहले सेक्टर में 322 भूखंड हैं। एडीए अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इस टाउनशिप को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोगों को यहां अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधा संपन्न आवास मिलेगा। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली का कहना है कि अटलपुरम स्मार्ट जीवन शैली उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम है।
विज्ञापन
ताजमहल से 12, हवाई अड्डे से 15 किमी. की दूरी
अटलपुरम टाउनशिप ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई गांव में बन रही है। इसकी ताजमहल से 12 किमी. और हवाई अड्डे से 15 किमी. दूरी है। ईदगाह बस स्टैंड और कैंट रेलवे स्टेशन से 12 किमी. दूरी पर स्थित अटलपुरम के पास भांडई रेलवे जंक्शन होगा। इसे एनएच-44 के अलावा इनर रिंग रोड के रास्ते लखनऊ और नोएडा एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा।

जानिए आवेदन और पंजीकरण शुल्क के बारे में
पहले चरण में सेक्टर-1 में 322 भूखंड हैं। लाॅन्चिंग के बाद भूखंड खरीद के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन एडीए की वेबसाइट www.adaagra.org.in और https://janhit.upda.in के माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन के लिए सामान्य वर्ग को भूखंड मूल्य का 10प्रतिशत और आरक्षित वर्ग को 5प्रतिशत पंजीकरण शुल्क जमानत राशि के रूप में जमा कराना होगा। 1100 रुपये ब्रोशर का शुल्क है। लॉटरी में भूखंड नहीं मिलने पर जमानत राशि वापस हो जाएगी।