{"_id":"69485e673e04ad48c30e795d","slug":"atalpuram-today-is-the-last-chance-to-book-518-plots-in-phase-2-agra-news-c-25-1-agr1035-945847-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटलपुरम: फेज-2 में 518 भूखंडों की बुकिंग का आज आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटलपुरम: फेज-2 में 518 भूखंडों की बुकिंग का आज आखिरी मौका
विज्ञापन
आगरा। अटलपुरम टाउनशिप फेज-2 में सेक्टर- 4 से 7 तक में 518 भूखंडों की ऑनलाइन बुकिंग सोमवार को बंद हो जाएगी। 100 से 400 वर्ग मीटर के आवासीय भूखंड की बिक्री के लिए 21 नवंबर से आवेदन शुरू हुए थे। 5 से 12 जनवरी तक बुकिंग के लिए दिए दस्तावेज एवं पंजीकरण राशि में आवेदकों को त्रुटि सुधार का मौका मिलेगा।
विकास प्राधिकरण ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई में 36 साल बाद आवासीय योजना विकसित कर रहा है। कुल तीन फेज और 11 सेक्टर में 1400 से अधिक भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। 29,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से एडीए भूखंडों की बिक्री के लिए सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग कर रहा है। फेज-1 के 4 सेक्टर में 400 से अधिक भूखंडों का आवंटन भी हो चुका है।
बुकिंग के लिए आधार कार्ड, फोटो, बैंक खाता एवं अन्य दस्तावेज एडीए वेबसाइट और जनहित पोर्टल पर अपलोड होते हैं। सामान्य वर्ग के आवेदक को भूखंड मूल्य की 10 प्रतिशत धनराशि और आरक्षित वर्ग को पांच प्रतिशत धनराशि ऑनलाइन बुकिंग के समय पंजीकरण राशि के रूप में जमा करानी पड़ती है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि अटलपुरम में बुकिंग का आवेदकों में उत्साह है। सोमवार को बुकिंग का अंतिम दिन है। आवेदकों के लिए हेल्प डेस्क बनाई है। 20 जनवरी को सूरसदन में लॉटरी खुलेगी।