फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   atal ji

अटल की दीर्घायु के लिए बटेश्वर में अनुष्ठान

Sat, 26 Dec 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 26 Dec 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
atal ji
पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पितृभूमि बटेश्वर में उनकी दीर्घायु के लिए भाजपाइयों ने हवन किया। ब्रह्मलाल जी मंदिर में दिन भर चले हवन में आहुति दी गईं। उनके व्यक्तित्व और बटेश्वर से जुड़ी यादों को ताजा किया गया। अटलजी की भांजी बहू ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया।
विज्ञापन

    1942 में अंग्रेजो भारत छोड़ो के महात्मा गांधी के आह्वान पर क्रांतिकारियों के साथ बटेश्वर की जंगलात कोठी को फूंक कर जेल गए भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। ब्रह्मलाल जी मंदिर परिसर में आयोजित हवन में भाजपाइयों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए आहुति दी। हवन में बृजमोहन जोषी, तहसील प्रभारी प्रयाग नारायण शर्मा, भाजयुमो के जिला मंत्री मानवेन्द्र सिंह राठौर, डॉ. बीपी मिश्रा, रामवरन कुशवाह, प्रशांत बाजपेयी, कमल सिंह नरवरिया, दिनेश वर्मा, सत्यभान गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद दुबे आदि मौजूद रहे। पिनाहट में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। रामनरेश परिहार, राधाचरण माहौर, महेश्वर दयाल, नेमी सिंह, ब्रजेश परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी में भाजपा कार्यालय आगरा गेट पर केक काटा गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, प्रहलाद गर्ग, गिरीशकांत शर्मा, अजीत अग्रवाल, विक्रांत फौजदार मौजूद रहे। फतेहाबाद डा. विजेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, रामबाबू शर्मा, रूबी दीक्षित आदि ने मिठाई बांटकर दीर्घायु की कामना की। शमसाबाद में मां वैष्णो कंप्यूटर केंद्र पर संजीव गौड़, आलोक, लवकुश, रजत, सत्येन्द्र आदि ने मिठाई बांटी। रेलवे स्टेशन पर मेघ सिंह कुशवाह, सत्येन्द्र नायक, भगवान स्वरूप, महेश चन्द्र गुप्ता, देवेन्द्र भंडारी जन्मदिन मनाया। नगला मेवा में हीरा सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। अछनेरा के गोपेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री मुकेश वर्मा, बजरंग दल के जिलामंत्री महेश शर्मा, प्रेमनारायण सिंघल, शीतल वर्मा, मनोज कुमार, राजेन्द्र प्रसाद रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed