फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atal Bihari Vajpayee was fond of Mathura's chaat and thandai special relationship with city of Kanha

Atal Bihari Vajpayee: मथुरा की चाट और ठंडाई के शौकीन थे अटल बिहारी वाजपेयी, कान्हा की नगरी से रहा खास नाता

Wed, 25 Dec 2024 03:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Dec 2024 03:45 PM IST
सार

Atal Bihari Vajpayee Jayanti News: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है। इस मौके पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। अटल जी का कान्हा की नगरी से खास नाता रहा। यहां की चाट और ठंडाई उनकी पहली पसंद थी।

 

विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee was fond of Mathura's chaat and thandai special relationship with city of Kanha
Atal Bihari Vajpayee - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लाला... ठंडाई और कचौड़ी की व्यवस्था कर लो, इसके बाद चौपाल जमाते हैं। वर्ष 1975 में भारत में जब आपातकाल चल रहा था तब यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल समय बिताने पहुंचे थे। कान्हा की नगरी मथुरा में उस समय कोई ही ऐसी चाट, पेड़ा और ठंडाई की दुकान होगी जहां पर उन्होंने इनका स्वाद न चखा हो। आज भी जब भी कभी मथुरा के लजीज व्यजंनों का कहीं भी जिक्र होता है, स्वयं ही अटल बिहारी वाजपेयी लोगों के जहन में आ जाते हैं। बुधवार को उनकी जयंती है। ऐसे में उनके चाहने वाले व्यक्तित्व के साथ उनके स्वाद को भी याद कर रहे हैं। मथुरा की चाट, पेड़ा व ठंडाई उनकी पहली पसंद थी।
विज्ञापन


 

श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र के निवासी मुकेश खंडेलवाल ने बताया है कि उनके पिता राधाकृष्ण खंडेलवाल अटल बिहारी वाजपेयी के पुराने दोस्तों में से रहे हैं। ऐसे में उनका मथुरा आना-जाना लगा रहता था। आपातकाल के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनके पिता के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। इसकी भनक प्रशासन को लगी तो पुलिस के पहुंचने से ही अटल वहां से निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन में देवरहा बाबा के देहांत के समय अटल बिहारी वाजपेयी वहां पहुंचे थे। उनके सामने ही देवरहा बाबा को जलसमाधि दी गई थी। इस दौरान ही तेज बारिश शुरू हो गई थी और अचानक से आकाश में बिजली चमकने लगी थी। अटल बिहारी वाजपेयी यह देखकर अचंभित रह गए थे।
विज्ञापन

तांगे पर बैठकर गए थे जनसंघ कार्यालय
पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को मथुरा की चाट पसंद, ठंडाई, कचौड़ी और जलेवी से भी प्रेम था। 1964 में जनसंघ का कार्यालय चौक बाजार स्थित पान दरीबा में हुआ करता था। उन्होंने पुरानी बातों के याद करके बताया कि एक दिन सुबह अटल जी को तांगे पर बैठाकर जनसंघ कार्यालय पहुंचे थे। यहां पर कार्यालय के नीचे प्रेम हलवाई की दुकान थी। उन्होंने उस दुकान से कचौड़ी मंगाई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed