फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atal Bihari Vajpayee's house development like a haweli in Bateshwar

220 करोड़ से संरक्षित होंगी अटलजी की स्मृतियां, हवेली के रूप में विकसित होगा घर

Sat, 01 Sep 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 01 Sep 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's house development like a haweli in Bateshwar
अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव बटेश्वर स्थित घर
आगरा के बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों के संरक्षण को राजकीय निर्माण निगम ने 220 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसमें उनके घर के अवशेष को हवेली के रूप में विकसित किया जाएगा। चारों तरफ रिटेलिंग वाल और चढ़ने को सीढ़ियां, रेलिंग बनेंगी। पक्की सड़की का निर्माण होगा। 
विज्ञापन


परियोजना निदेशक अरविंद कुमार वाजपेयी ने बताया कि सांस्कृतिक प्रेक्षागृह झील के बीच में पार्क बनेगा। फव्वारा, पत्थर की बेंच बनेगी, घास लगेगी। फूलदार और छायादार पौधे रोपे जाएंगे। पार्क में मोटर वोट चलेगी।  तुलसी घाट जहां अटल नहाते थे, उसका भी जीर्णोद्धार होगा। 
विज्ञापन


रामलीला मैदान, एकादशी माता, सुलभ कॉम्पलेक्स विकसित होंगे। जंगलात कोठी का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण, वाजपेय यज्ञ स्थल का संरक्षण कर यहां अटल की प्रतिमा लगेगी। मंदिर के मुख्य गेट पर पत्थर लगेंगे और रेलिंग बनेगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन

दलदल से गुजरे सांसद

Atal Bihari Vajpayee's house development like a haweli in Bateshwar
कीचड़ से गुजरते भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर में अटल के घर के अवशेष तक पहुंचने के लिए कुछ दिन पहले ही बनाई गई इंटरलॉकिंग शुक्रवार को हुई बारिश में उखड़ गई। इस कारण सांसद चौधरी बाबूलाल अधिकारियों संग पहुंचे तो उन्हें दलदल से होकर जाना पड़ा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 24 अगस्त को कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके लिए रातोंरात अटल के घर के अवशेष को बस्ती से होकर जाने वाले रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई थी।  ग्रामीणों ने सांसद से कुछ खंभों से स्ट्रीट लाइटें हटाने की भी शिकायत की। 

सांसद ने बताया कि आरएम से बात की है। बाह से मैनपुरी, शिकोहाबाद के लिए बटेश्वर से होकर बसें चलाने को कहा है। खांद से बटेश्वर तक सड़क के दोनों ओर नाले बनेंगे। कटान रोकने के लिए पत्थर लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed