{"_id":"5b8a37de42c79210ba2def2b","slug":"atal-bihari-vajpayee-s-house-development-like-a-haweli-in-bateshwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"220 करोड़ से संरक्षित होंगी अटलजी की स्मृतियां, हवेली के रूप में विकसित होगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
220 करोड़ से संरक्षित होंगी अटलजी की स्मृतियां, हवेली के रूप में विकसित होगा घर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव बटेश्वर स्थित घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों के संरक्षण को राजकीय निर्माण निगम ने 220 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसमें उनके घर के अवशेष को हवेली के रूप में विकसित किया जाएगा। चारों तरफ रिटेलिंग वाल और चढ़ने को सीढ़ियां, रेलिंग बनेंगी। पक्की सड़की का निर्माण होगा।
परियोजना निदेशक अरविंद कुमार वाजपेयी ने बताया कि सांस्कृतिक प्रेक्षागृह झील के बीच में पार्क बनेगा। फव्वारा, पत्थर की बेंच बनेगी, घास लगेगी। फूलदार और छायादार पौधे रोपे जाएंगे। पार्क में मोटर वोट चलेगी। तुलसी घाट जहां अटल नहाते थे, उसका भी जीर्णोद्धार होगा।
रामलीला मैदान, एकादशी माता, सुलभ कॉम्पलेक्स विकसित होंगे। जंगलात कोठी का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण, वाजपेय यज्ञ स्थल का संरक्षण कर यहां अटल की प्रतिमा लगेगी। मंदिर के मुख्य गेट पर पत्थर लगेंगे और रेलिंग बनेगी।

दलदल से गुजरे सांसद
कीचड़ से गुजरते भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल
- फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर में अटल के घर के अवशेष तक पहुंचने के लिए कुछ दिन पहले ही बनाई गई इंटरलॉकिंग शुक्रवार को हुई बारिश में उखड़ गई। इस कारण सांसद चौधरी बाबूलाल अधिकारियों संग पहुंचे तो उन्हें दलदल से होकर जाना पड़ा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 24 अगस्त को कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके लिए रातोंरात अटल के घर के अवशेष को बस्ती से होकर जाने वाले रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई थी। ग्रामीणों ने सांसद से कुछ खंभों से स्ट्रीट लाइटें हटाने की भी शिकायत की।
सांसद ने बताया कि आरएम से बात की है। बाह से मैनपुरी, शिकोहाबाद के लिए बटेश्वर से होकर बसें चलाने को कहा है। खांद से बटेश्वर तक सड़क के दोनों ओर नाले बनेंगे। कटान रोकने के लिए पत्थर लगाए जाएंगे।