{"_id":"5b7ec34d42c79246773ea8db","slug":"atal-bihari-vajpayee-asthi-kalash-yatra-will-arrive-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज कृष्ण नगरी में पहुंचेगा अटलजी का अस्थि कलश, ये लोग होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कृष्ण नगरी में पहुंचेगा अटलजी का अस्थि कलश, ये लोग होंगे शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अस्थि कलश यात्रा के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व अन्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश पहुंच रहा है। लखनऊ से आगरा होते हुए मथुरा पहुंचने वाली अस्थि कलश यात्रा में भाजपा प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी और प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री अतुल गर्ग साथ होंगे। यहां प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अगवानी करेंगे।
24 अगस्त को मथुरा आ रही अस्थि कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार व्यवस्थाओं में जुटे रहे। यात्रा संयोजक सिद्धार्थ लोधी ने बताया कि प्रत्येक पड़ाव पर यात्रा का स्वागत होगा। यात्रा रैपुरा जाट से शुरू होकर टाउनशिप से मथुरा नगर में प्रवेश करेगी।
औरंगाबाद, कलक्ट्रेट, टैंक चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा होते हुए डैंपियर नगर स्थित दीनदयाल प्रतिमा के समक्ष दर्शन को रोका जाएगा। तदोपरांत विकास बाजार, होली गेट जनरलगंज होते हुए यमुना पल्ली पार और फिर राया इंटरचेंज से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए अगले गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो जाएगी।