फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Astronaut and physicist visit at taj mahal in agra

Taj Mahal: अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो और भौतिक विज्ञानी ब्रायन ग्रीन ने निहारा ताज, पच्चीकारी की ली जानकारी

Sun, 02 Mar 2025 12:09 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:09 PM IST
सार

अंतरिक्ष यात्री एक घंटे तक ताजमहल में रहे। वास्तुकला और संगमरमर पर की गई पच्चीकारी के बारे में जाना। वह अंतरिक्ष उड़ानों- 2002 और 2009 में जा चुके हैं।
 

विज्ञापन
Astronaut and physicist visit at taj mahal in agra
ताज देखने पहुंचे अंतरिक्ष यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो और कोलंबिया विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर ब्रायन ग्रीन ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया।
विज्ञापन


भारत की यात्रा पर आए नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो ने प्रोटोकॉल के बिना ही ताजमहल देखा। गाइड से उन्होंने ताजमहल की वास्तुकला और संगमरमर पर की गई पच्चीकारी के बारे में जाना। वे एक घंटे तक ताजमहल में रहे।
विज्ञापन


दोनों ने एक साथ सेंट्रल टैंक की डायना सीट और रॉयल गेट के साथ मुख्य मकबरे पर फोटो खिंचवाए। ताज पर मौजूद बंदरों को उन्होंने वीडियो में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। माइक मैसिमिनो 1996 में नासा की ओर से एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुने गए थे। वह अंतरिक्ष उड़ानों- 2002 और 2009 में जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही स्पेस शटल मिशन में स्पेस वॉक करने के घंटों की संख्या के लिए वह रिकॉर्ड बना चुके हैं। अंतरिक्ष से ट्वीट करने वाले वह पहले व्यक्ति भी हैं। कोलंबिया विश्वविद्यालय में गणित और भौतिकी के प्रोफेसर और सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर ब्रायन ग्रीन ने ताज आने से पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली का दौरा किया था। उन्होंने ताजमहल की नींव, मकबरे के गुंबद का वजन समेत प्राचीन जल प्रणाली के बारे में गाइड से सवाल पूछे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed