फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   astrologer tips for buying gold and silver at akshay tritiya festival

अक्षय तृतीया: ब्रज के ज्योतिषाचार्य ने बताई राशियों के अनुसार खरीदारी, जानिए क्या है महासंयोग

Tue, 07 May 2019 04:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 May 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
astrologer tips for buying gold and silver at akshay tritiya festival
अक्षय तृतीया
इस साल अक्षय तृतीया पर 16 साल बाद विशेष शुभ योग बन रहा है। 16 साल बाद 7 मई को सूर्य, शुक्र, चंद्रमा और राहू अपनी उच्च राशि में रहेंगे। यह योग इससे पहले वर्ष 2003 में बना था। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य शिव शरण पारासर ने बताया कि सतयुग और त्रेतायुग का इसी दिन आरंभ होना माना जाता है। वहीं, भगवान परशुराम का अवतार भी इसी दिन हुआ था। सतयुग, त्रेता युग का आरंभ, द्वापर युग का समापन, गंगा का आगमन और बद्रीनाथ का कपाट खुलने का भी यह दिन है।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर भगवान शिवशंकर ने कुबेर को धन दिया था। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद दान करने से धन और वैभव में बढ़ोतरी होती है। करीब 11 साल बाद अक्षय तृतीया पर सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है। सूर्य के साथ बुध की युति होने से बुधादित्य योग बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बटेश्वर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर बन रहे विशेष योग की बेला पर बटेश्वर की मंदिर श्रृंखला पर स्नान दान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमडे़गी। अनुष्ठान कराने के लिए वृंदावन से यहां पर आचार्य पहुंचे हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।                          
                       
अक्षय तृतीया पर खरीदारी शुभ मानी जाती है। राशि के अनुसार खरीदारी करने पर विशेष लाभ प्राप्त होता है। मेष, सिंह, धनु, कुंभ राशि वालों को सोने की वस्तुएं, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, मकर राशि वालों को चांदी की बनी हुई वस्तुएं खरीदनी चाहिए। जबकि वृश्चिक राशि वालों को तांबे की वस्तुएं और मीन राशि वालों को कोई भी नई वस्तु खरीदना शुभ रहेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed