{"_id":"5fd79fb38ebc3e3c5053e642","slug":"asthma-mainpuri-news-agr471976943","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थमा से पीड़ित दो और हृदयघात से एक मरीज ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थमा से पीड़ित दो और हृदयघात से एक मरीज ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में अस्थमा और हृदय रोग के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में अस्थमा से पीड़ित 15 मरीज भर्ती कराए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। उधर थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला बेटा निवासी एक महिला की हार्टअटैक से मौत हो गई। जिला अस्पताल से चार मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव रुई निवासी 70 वर्षीय हुंडीलाल को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजनों ने दो दिन पहले उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। रविवार रात जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। रठेरा निवासी 55 वर्षीय बुद्धसेन को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार करा रहे थे।
रविवार रात दिल्ली में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला बेटा निवासी रतनलाल की 55 वर्षीय पत्नी कुसमा देवी को रविवार की रात अचानक हृदयघात पड़ा। परिजन उन्हें रात में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में अस्थमा से पीड़ित 15 मरीज सोमवार को भर्ती कराए गए। चार को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।