फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   asthma-breathing patients should avoid smoke on diwali

आगरा: दिवाली पर दमा-सांस रोगी धुएं से बचें, लगाकर रखें मास्क, अन्यथा बढ़ सकती है परेशानी

Thu, 04 Nov 2021 01:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Nov 2021 01:08 PM IST
सार

दिवाली पर पटाखों के धुएं से अस्थमा और सांस के रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में ये मरीज अपना खास ख्याल रखें। 

विज्ञापन
asthma-breathing patients should avoid smoke on diwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांस और दमा के रोगी हैं तो दिवाली पर पटाखे न चलाएं। जहां धूल-धुआं है, वहां जाने से भी बचें। खासतौर से शाम को मास्क लगाकर रखें। इससे परेशानी से बचा जा सकता है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि पटाखों से निकलने वाले धुएं में विस्फोटक पदार्थ भी होते हैं। इससे सांस नलिकाओं में सूजन होने से सांस लेने में परेशानी होती है। पटाखे न चलाएं तो ही बेहतर हैं। कहीं पटाखे चल रहे हैं तो वहां खड़े न हों, मास्क जरूर लगाकर रखें। 

विज्ञापन


आंखों में बारूद जाने पर रगड़े नहीं: डॉ. निखिल गुप्ता 
एसएन कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि पटाखे चलाने पर आंख में बारूद, पटाखों का जलता हुआ कण आंख में जाने पर रगडे़ं नहीं, इससे कॉर्निया में जख्म बन जाएगा। इसे ठंडे और साफ पानी से साफ करें। डॉक्टरी परामर्श से ड्राप डालें, आराम न मिलने पर चिकित्सक को दिखाएं। 
विज्ञापन


त्वचा जले तो सबसे पहले ठंडे पानी से धोएं: डॉ. यतेंद्र चाहर
एसएन कॉलेज के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि पटाखे चलाते वक्त बच्चों के साथ रहें। हाथ-पैर या फिर कहीं जलने पर उसे ठंडे पानी में डालें। फिर घर में रखा बीटाडाइन का इस्तेमाल करें। राहत न मिलने पर डॉक्टर को दिखाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपात स्थिति के लिए बर्न यूनिट को अलग वार्ड तैयार
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि दिवाली पर इमरजेंसी में 24 घंटे पहले की तरह सेवाएं रहेंगी। मेडिसिन, वक्ष एवं क्षय रोग, बाल रोग, सर्जरी विभाग, नेत्र रोग विभाग और त्वचा रोग विभाग के चिकित्सक रोस्टर से सेवाएं देंगे। हर विभाग के एक वरिष्ठ चिकित्सक को भी जिम्मेदारी दी गई है। बर्न यूनिट में 10 बेड हैं, इसके अलावा सर्जरी विभाग के एक वार्ड आपात स्थिति में तैयार रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed