फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Assistant Development Officer son threatened to be detained beware of such fraud

UP: सहायक विकास अधिकारी हुए ऐसी वारदात का शिकार, बेटा हिरासत में होने की धमकी और फिर...ऐसी ठगी से रहें सावधान

Fri, 15 Nov 2024 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 09:42 AM IST
सार

आगरा में  सहायक विकास अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट किया गया। उन्हें धमकी दी गई की बेटा उनकी हिरासत में है। हत्या का मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये ठग लिए गए। 

 

विज्ञापन
Assistant Development Officer son threatened to be detained beware of such fraud
डिजिटल अरेस्ट कर की ठगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

साइबर अपराधियों ने सहायक विकास अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 25 हजार रुपये की ठगी कर ली। उनको साले का बेटा हिरासत में होने की बात कहकर कॉल किया गया। हत्या के मामले में फंसने का आरोप लगाते हुए रकम की मांग की। पीड़ित ने एक बार रकम दे दी। इसके बाद उन्होंने भतीजे को कॉल किया तो धोखाधड़ी का पता चला। थाना एत्मादपुर में शिकायत की है।
विज्ञापन


एत्मादपुर ब्लाक में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) के पद पर तैनात शैलेंद्र प्रताप शाह बुधवार को कार्यालय आ रहे थे। बरहन के पास मोबाइल पर वाट्स एप पर कॉल आई। दूसरी तरफ से कहा कि मैं चंडीगढ़ से एसआई विजय कुमार झा बोल रहा हूं। आपके साले इंद्रपाल सिंह के बेटे अनुज की पोस्टिंग एसबीआई में होने वाली है। इस समय हमारी हिरासत में है। उसे दो मर्डर केस के वारंटी उसके मित्र और बहन के साथ पकड़ा है। पता चला है कि अनुज निर्दोष है और हमारे पास बैठा है। आप इसके फूफा हैं। हम भी इंसान हैं। हमारे भी बच्चे हैं। आप इसकी जिंदगी (भविष्य) बचा सकते हो।
विज्ञापन


यह सुनकर शैलेंद्र घबरा गए। उन्हें विश्वास दिलाने के लिए किसी की आवाज भी सुनाई। वह कह रहा था कि आप इनको जल्दी पैसे दे दो। मैं आकर आपके खाते में डाल दूंगा। पापा को यह सब मत बताना। उनसे 50 हजार रुपए मांगे गए। मना करने पर 25 हजार रुपए पर आ गए। उन्होंने ऑनलाइन भेज दिए। कुछ देर बाद एडीओ ने अपने साले के पुत्र अनुज के मोबाइल पर कॉल की तो वह आगरा में था। तब उन्हें धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा आया था फोन
शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि शाम को उनके पास दोबारा से फोन आया। उनसे कहा कि आप एक नेक अधिकारी हैं। मैं आपके पैसे वापस कर रहा हूं। मेरा खाता सरकारी है। 30 हजार से कम का लेनदेन नहीं होता है। इसलिए आप 5 हजार रुपए और भेज दो। मैं 30 हजार रुपए वापस कर दूंगा। एडीओ तब तक बैंक से लेकर पुलिस तक को अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी दे चुके थे। वह झांसे में नहीं आए। जिस नंबर पर ऑनलाइन रकम भेजी गई थी, उसकी आईडी प्रिंस चौहान के नाम पर है। फोन करने वाले ने अपना नाम विजय कुमार झा बताया था। दूसरे मोबाइल नंबर की आईडी भी ओस पासवान के नाम पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed