{"_id":"66b4d9c704135be96b0e8de4","slug":"assistant-branch-manager-of-finance-company-in-mathura-dies-under-suspicious-circumstances-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मथुरा में फाइनेंस कंपनी के सहायक शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घरवालों को ये आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मथुरा में फाइनेंस कंपनी के सहायक शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घरवालों को ये आशंका
Thu, 08 Aug 2024 08:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 Aug 2024 08:14 PM IST
सार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के चंदनवन फेस वन में कंपनी के शाखा कार्यालय में तैनात सहायक शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
Crime News Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के चंदनवन फेस-1 स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में तैनात सहायक शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में गहन जांच के लिए विसरा संरक्षित कर आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव तरसा निवासी 28 वर्षीय हेमेंद्र सिंह ने पांच माह पहले सहायक ब्रांच मैनेजर के रूप में चंदनवन फेस-1 स्थित निजी फाइनेंस कंपनी की ब्रांच में नियुक्ति पाई थी। बुधवार को उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई। सहकर्मियों ने उनके भाई भूरा को फोन कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं सहकर्मी एक निजी अस्पताल में उनको ले गए। भूरा सिंह के अनुसार, परिजनों संग जब वह मथुरा स्थित अस्पताल पहुंचे तो गेट पर खड़ी एंबुलेंस में शव रखा पाया गया। हेमेंद्र के सिर पर चोट के निशान थे। संदेह किसी अनहोनी का है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
हैरानी तब हुई, जब कंपनी का कोई सहकर्मी पोस्टमार्टम हाउस तक पर नहीं पहुंचा। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा के अनुसार मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट हो सकेगा। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।