{"_id":"5873d7c04f1c1b577fba84fa","slug":"assembly-polls-rs-30-37-lakh-cash-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: 30.37 लाख रुपये कैश जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: 30.37 लाख रुपये कैश जब्त
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
शहर के दो स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग में किया कैश बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही चेकिंग में सोमवार को संजय प्लेस और रकाबगंज में पुलिस ने तकरीबन 30.37 लाख रुपये कैश पकड़ लिया। यह रकम दो व्यापारी और कैश कलेक्शन कंपनी के दो एजेंट से मिली। पुलिस ने कैश जब्त कर लिया है। वहीं आयकर विभाग की टीम कैश को लेकर जांच कर रही है।
संजय प्लेस में सुबह 10:30 बजे हरीपर्वत पुलिस ने चेकिंग में दो एक्सयूवी कार चेक कीं। इनमें रिंग रोड निवासी संजय अग्रवाल के बेटे दीपक की कार को चेक करने पर 5.40 लाख रुपये बरामद हुए। संजय अग्रवाल का सुभाष बाजार में कपड़े का कारोबार है। पूछताछ में दीपक ने पुलिस को बताया कि वह संजय प्लेस में एचडीएफसी बैंक में रुपये जमा करने आया था। इसके बाद किनारी बाजार निवासी दवा कारोबारी ओम प्रकाश के भतीजे किशन कुमार की एक्सयूवी कार से आठ लाख रुपये चेकिंग में बरामद किए। उसने भी बताया कि वह कैश को यस बैंक में जमा करने जा रहा था। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मिढ़ाकुर निवासी सुरेश सारस्वत से चेकिंग में 6.70 लाख रुपये बरामद किए।
उसने पुलिस को बताया कि वह कैश कलेक्शन कंपनी एसआईपीएल का एजेंट है। कैश को एचडीएफसी बैंक में जमा करने जा रहा था। पुलिस ने व्यापारियों और एजेंट का कैश जब्त कर लिया। उनसे कैश से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए बोला गया है। सूचना पर आयकर विभाग की टीम भी थाना हरीपर्वत पर आ गई। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि टीम ने तीनों लोगों से पूछताछ की है। सभी दस्तावेज दिखाने के लिए बोला है। उधर, दोपहर 12:30 बजे छीपीटोला स्थित स्टेट बैंक चौराहे के पास एक इंडिका कार से चेकिंग में 10.27 लाख रुपये बरामद हुए। कार में सवार संगीत शर्मा (करकुंज, आवास विकास कालोनी) ने बताया कि वह कैश कलेक्शन करने वाली कंपनी राइटर का एजेंट है। वह पेट्रोल पंप का कैश लेकर आया था। इसे जमा करने ही बैंक जा रहा था। आयकर विभाग की टीम भी थाने पर आ गई। कैश से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए बोला गया है।
विज्ञापन
न्यू आगरा में भी पकड़े थे 11 लाख
बता दें, शनिवार को कमला नगर में चेकिंग के दौरान न्यू आगरा पुलिस ने दो व्यापारियों से तकरीबन 11 लाख रुपये कैश बरामद किया था। उसे जब्त कर लिया गया था।