फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Assam Rifles Soldier Died in Road Accident Five Injured in Etah

मैक्स-ऑटो की भिड़ंत में फौजी की मौत, सड़क पर सांप देखकर खंभे से टकराई कार, पांच घायल

Sat, 02 Nov 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 02 Nov 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Assam Rifles Soldier Died in Road Accident Five Injured in Etah
अखिलेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एटा में जलेसर-निधौलीकलां मार्ग पर मैक्स-आटो भिड़ंत में फौजी की मौत हो गई। जबकि एक दंपती घायल हो गया। गांव नगला गोपाल निवासी अखिलेश कुमार (30) असम राइफल्स मणिपुर में तैनात है। दो दिन पहले ही वह छुट्टी पर आया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित मोहल्ला संजय नगर में मकान का निर्माण कार्य देखने गांव से ऑटो में गया था। जलेसर-निधौलीकलां मार्ग स्थित गांव लहरा मोड़ के पास सामने से आ रही मैक्स और ऑटो की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में फौजी अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में कमल सिंह (37) और इनकी पत्नी मंजू (35) भी घायल हुई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Assam Rifles Soldier Died in Road Accident Five Injured in Etah
फौजी की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सांप से बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई
सड़क पर सर्प को देखकर कार चालक अनियंत्रित हो गया, इसके बाद कर पोल से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार महिला सहित पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरा हादसा रोडवेज-ट्रक की भिड़ंत से होने के चलते दो लोग घायल हुए हैं।
 
थाना सकीट क्षेत्र के गांव सकतपुर के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे सड़क पर सर्प को देखकर कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में अनुज (13) , छोटू (15), प्रियंका (35), चालक नरेश कुमार (35) विजय कुमार और गोविंद (23) लाल निवासी लोहा बादशाहपुर थाना अवागढ़ घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से  घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। वहीं थाना मलावन में रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत सुबह रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हो गई।

इस हादसे में जगपाल निवासी छबीलेपुर थाना बेवर जिला मैनपुरी और संजय कुमार निवासी गांव दशहरा थाना अरनियां जिला बुलंदशहर घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed