फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asking for bribe in the name of installing meter proved costly, JE suspended

Agra News: मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत मांगना महंगा पड़ा, जेई सस्पेंड

Sun, 20 Aug 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Asking for bribe in the name of installing meter proved costly, JE suspended
सोरोंजी। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई विश्वजीत पांडेय को उपभोक्ता से मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत मांगना महंगा पड़ा। प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए अधीक्षण अभियंता से जेई को सस्पेंड किया है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला मढ़ई निवासी गोविंद महेरे ने अपने नवनिर्मित मकान में विद्युत मीटर लगाने के लिए 19 जून को आवेदन निगम के कार्यालय पर किया था। गोविंद महेरे का आरोप है कि जेई ने मकान का निरीक्षण करने के बाद 5000 रुपए रिश्वत के मांगे। जिसे मना कर दिया। उन्होंने शिकायत मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल आईजीआरएस पर 3 जुलाई को की। आरोप है कि शिकायत के बाद जेई 5 जुलाई को उनके घर पर पड़ौस के ही सचिन उपाध्याय के जीने की किवाड़ तोड़कर उनकी घर की छत पर पहुंचे। षड्यंत्र के तहत विद्युत केबल डालकर उनके खिलाफ विद्युत चोरी का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

सचिन उपाध्याय ने जिलाधिकारी से शिकायत की जेई व विद्युतकर्मियों ने उनके घर जीने की किवाड़ों को जबरन तोड़ा है। जो गलत है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांगी। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मामले में जेई को प्रथम दृष्टया दोषी मानकर सस्पेेंड किया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed