फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asian Open Bill Stork arrived with the message of monsoon coming

मानसून आने का संदेश लेकर पहुंचे एशियन ओपन बिल स्टॉर्क

Wed, 22 Jun 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Asian Open Bill Stork arrived with the message of monsoon coming
मानसून आगमन का संदेश लेकर चंबल पहुंचे एशियन ओपन बिल स्टार्क, और जुडी हुई खबरें, - फोटो : Agra Dehat
बाह। मानसून आने का संदेश लेकर एशियन ओपन बिल स्टॉर्क के झुंड ने चंबल में दस्तक दे दी है। इससे ग्रामीण भी अच्छी बारिश की संभावना से उत्साहित हैं। वहीं वन विभाग इनकी निगरानी के लिए सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

बाह के रेंजर आरके सिंह राठौर ने बताया कि इनकी चोंच के मध्य खाली स्थान होने की वजह से इन्हें ओपन बिल नाम मिला है। इनके पंख सफेद व काले रंग के और पैर लाल रंग के होते हैं। जो प्रजनन काल में चमकीले हो जाते है और टांगे गुलाबी रंग की हो जाती है। ये भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल, कंबोडिया, म्यांमार में पाए जाते हैं। बताया कि इन पक्षियों ने पत्तियों, घास, टहनियों से बरगद, पीपल, बबूल के पेड़ की शाखाओं पर घोंसले बनाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

इनकी ऊंचाई करीब 80 सेमी तथा लंबाई 65 सेमी होती है। वजन 1-8 किग्रा होता है। जून से सितंबर तक प्रजनन काल होता है। मादा 2-5 अंडे देती हैं। नर मादा दोनों करीब 30 दिन अंडे सेते है। करीब 35 दिन में बच्चे निकलते है और 60 दिन में उड़ने लगते हैं। चंबल कछार के ग्रामीण जयवीर सिंह, राकेश यादव, नेत्रपाल वर्मा, बबलू भदौरिया आदि ने बताया कि हर साल मानसून आने से पहले ओपन बिल स्टॉर्क पक्षी चंबल में डेरा जमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनकर्मियों के मुताबिक नर पक्षी घोंसले के लिए सामान इकट्ठे करते हैं। मादा घोंसला बनाती हैं। घोंसले के लिए पानी के आसपास के पेड़ों को चुनते हैं। रेंजर ने बताया कि ओपन बिल स्टॉर्क को प्रेम और समर्पण का प्रतीक भी माना जाता है। नर-मादा जोड़ा बनाने के बाद जीवन भर साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed