फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ASI team surveyed the Central Library of Dr. Bhimrao Ambedkar University

Agra University: केंद्रीय पुस्तकालय का क्या है एतिहासिक महत्व, ASI ने किया सर्वे, नमूने भी लिए

Sun, 16 Oct 2022 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 10:08 AM IST
सार

अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल के निर्देश पर अभियंता एएन गुप्ता और राज नारायण ने दोपहर में पुस्तकालय का सर्वे किया। टीम ने कमरों को देखा, इसकी बनावट और शैली का भी आकलन किया।

विज्ञापन
ASI team surveyed the Central Library of Dr. Bhimrao Ambedkar University
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय का सर्वे किया है। पुस्तकालय के एतिहासिक महत्व की पुष्टि करने के लिए जांच के लिए निर्माण में उपयोग की गई सामग्री का नमूना लिया है। लैब में इसके निर्माण के सही वर्ष की जानकारी हो सकेगी। इसके बाद ही मरम्मत कार्य तय होगा।

विज्ञापन
 

कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि पुस्तकालय की इमारत 95 साल से भी अधिक पुरानी होने का अनुमान है। ये इमारत एएसआई की विरासत सूची में है कि नहीं, इसके लिए अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल के निर्देश पर अभियंता एएन गुप्ता और राज नारायण ने दोपहर में पुस्तकालय का सर्वे किया। टीम ने कमरों को देखा, इसकी बनावट और शैली का भी आकलन किया। इसके निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री को परखा। हकीकत जानने के लिए नमूने लिए हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: पीने योग्य नहीं भूगर्भ जल, अब इन 15 ब्लॉक में फिरोजाबाद के रास्ते आएगा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो एएसआई करेगी जीर्णोद्धार

इसमें इमारत की निर्माण का सही वर्ष पता होने के बाद इसको विरासत सूची में शामिल होने और न होने का पता चलेगा। अगर ये एएसआई की विरासत सूची में होगी तो इसका जीर्णोद्धार एएसआई करेगी। ऐसा न होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी मरम्मत कराएगा। 


ये भी पढ़ें - Taj Mahal: मोहलत खत्म होने में अब बचा है कुछ ही समय, मुख्य सचिव से दर्द बयां करेंगे ताजगंज के लोग

70 साल पुरानी हो सकती है इमारत

पुरातत्वविद्ध अधीक्षण राजकुमार पटेल ने बताया कि विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के एतिहासिक महत्व को परखने के लिए विशेषज्ञों की टीम ने सर्वे किया है। ये इमारत करीब 70 साल पुरानी प्रतीत हो रही है। वैसे इसकी पुष्टि नमूनों की जांच के बाद होगी। 

ये भी पढ़ें - Agra News: पार्टी से लौट रही थीं भाजपा पार्षद, कार सवार ने कर दी ये हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed