फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car rider misbehaved with BJP female councilor in agra

Agra News: पार्टी से लौट रही थीं भाजपा पार्षद, कार सवार ने कर दी ये हरकत

Sun, 16 Oct 2022 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 09:40 AM IST
सार

भाजपा पार्षद ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में तहरीर दी है। जिसमें अरोप लगाया है कि कार सवार ने उनसे अभद्रता करते हुए जान से मारने के धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि कार ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था। 
 

विज्ञापन
Car rider misbehaved with BJP female councilor in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

आगरा के थाना सदर में वार्ड 51 से भाजपा पार्षद नेहा गुप्ता से शुक्रवार रात को कार सवार ने अभद्रता की। वह परिवार के साथ एक पार्टी से लौट रही थीं। कार सवार ने ओवरटेक करके गालीगलौज की। जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पार्षद ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

यहां रहतीं हैं भाजपा पार्षद 

भाजपा पार्षद नार्थ विजय नगर कॉलोनी स्थित राघव रेजीडेंसी की रहने वाली हैं। उन्होंने पुलिस से बताया कि वह शुक्रवार को परिवार के साथ भतीजी की जन्मदिन पार्टी करने फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल में गई थीं। रात करीब 12:30 बजे कार से लौट रही थीं। प्रतापपुरा चौराहे के पास एक कार ने ओवरटेक किया। वह अपनी कार बराबर में चलाने लगा। गालीगलौज की। उन्होंने उससे रुकने के लिए कहा, लेकिन वो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP News: इस गांव में अब तक कोई नहीं पा सका सरकारी नौकरी, 80 प्रतिशत लोग अशिक्षित, सिर्फ एक ही स्नातक
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का नंबर नोट कर किया पुलिस को फोन 

उन्होंने कार का नंबर नोट कर लिया। इसके बाद 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। शनिवार को पार्षद ने सदर थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि कार मालिक को बुलाया जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed