Agra News: पीने योग्य नहीं भूगर्भ जल, अब इन 15 ब्लॉक में फिरोजाबाद के रास्ते आएगा गंगाजल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और जल जीवन मिशन के लिए एटा से गंगाजल फिरोजाबाद के रास्ते आगरा आएगा। गंगाजल को ब्लॉक स्तर पर भूमिगत जलाशय में एकत्र किया जाएगा। इसके बाद गांव-गांव पाइपलाइन योजना के माध्यम से घरों में आपूर्ति होगी।
पेयजल मिशन की बैठक में हुआ फैसला
संजय प्लेस स्थित विकास भवन में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकंडन ने पेयजल मिशन की बैठक की। जल जीवन योजना को शुरू करने पर चर्चा हुई। सीडीओ ने बताया कि प्रस्ताव तैयार है। एटा स्थित गंगा कैनाल फिरोजाबाद के रास्ते आगरा के 15 ब्लॉक में गंगाजल पेयजल आपूर्ति के लिए पहुंचेगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार है। इसके लिए फिरोजाबाद में एक ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा।
आगरा में बनेगा दूसरा ट्रीटमेंट प्लांट
दूसरा ट्रीटमेंट प्लांट आगरा में बनेगा। जिसके माध्यम से ब्लॉक स्तर पर भूमिगत जलाशय बनेंगे। उन जलाशयों से गांव-गांव पेयजल आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूगर्भ जल पीने लायक नहीं है। इसलिए गंगाजल की आपूर्ति की योजना जल जीवन मिशन के तहत बनाई है। शासन से बजट आवंटित होते हुए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: मोहलत खत्म होने में अब बचा है कुछ ही समय, मुख्य सचिव से दर्द बयां करेंगे ताजगंज के लोग
150 योजनाएं हो गईं फेल
जिले में ग्रामीण पाइपलाइन पेयजल योजनाएं भूगर्भ जल आधारित थीं। भूगर्भ जल में गिरावट और पानी में फ्लोराइड अधिक होने के कारण योजनाएं फेल हो गईं। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एटा स्थित लोअर गंगा कैनाल से पाइपलाइन के जरिये आगरा तक गंगाजल पहुंचाने की योजना बनाई है। इससे पहले बुलंदशहर पालड़ा फॉल से शहरी पेयजल आपूर्ति के लिए गंगाजल परियोजना पर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें - Agra News: बारिश ने छीन ली छत, संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची महिला का छलका दर्द, बोली- साहब अब कहां जाएं...