फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ASI staff and CISF jawan clash in Taj Mahal

ताजमहल में एएसआई कर्मी और सीआईएसएफ जवान भिड़े, काम बहिष्कार, पर्यटक रहे परेशान

Wed, 29 Aug 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 29 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
ASI staff and CISF jawan clash in Taj Mahal
झगड़े के बाद शू रैक में अपने आप जूता-चप्पल रखते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कर्मचारी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान के बीच विवाद हो गया। शू रैक पर एएसआई कर्मी और सीआईएसएफ जवान भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। इस घटना के बाद एएसआई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया और शू रैक पर ड्यूटी करने से इंकार कर दिया है। 

विज्ञापन


शू रैक पर तैनात एएसआई कर्मचारी सुरेश और अन्य कर्मचारी पर्यटकों के जूते रख रहे थे। सिविल ड्रेस में वहां सीआईएसएफ जवान राजवीर सिंह ने सुरेश का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। राजवीर का आरोप था कि सुरेश पर्यटकों से शू रैक में जूते रखने के लिए पैसे ले रहे थे जबकि यह सुविधा नि:शुल्क है। 
विज्ञापन


एएसआई कर्मी सुरेश का आरोप है कि पर्यटक से बातचीत में राजवीर ने दखल दिया और गालियां दी। दोनों के बीच काफी देर तकरार होती रही। पर्यटकों ने शू रैक के लिए पैसे देने के आरोप से इंकार किया। उसके बाद सभी कर्मचारियों ने शू रैक की ड्यूटी करने से इंकार कर दिया और बहिष्कार कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों को दो घंटे तक इससे परेशानी रही। एएसआई ताजमहल कार्यालय ने माल रोड स्थित अधीक्षण पुरातत्वविद को लिखित रिपोर्ट भेजी है, जिसमें सभी कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार और जवान राजवीर को हटाने की मांग की गई है। पर्यटकों द्वारा की गई राजवीर की शिकायतों का ब्यौरा भी भेजा गया है। 

वीडियो वायरल करने से चौड़ी हुई दरार

ताजमहल में एएसआई और सीआईएसएफ के बीच की खाई और चौड़ी हो गई है। पहले सुरक्षा जांच के बिना प्रवेश न देने और फिर मुख्य गुंबद में एएसआई कर्मचारी के पैसे लेने का वीडियो लीक कर दिया गया। इससे एएसआई कर्मचारियों में आक्रोश था। जवान के वीडियो बनाने से कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ गया, जिसके बाद लिखित शिकायत की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed