फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ASI investigates allegations of re-selling tickets on the main dome of Taj Mahal

Agra: ताजमहल के मुख्य गुंबद पर टिकटों की री-सेलिंग का आरोप, एएसआई ने की जांच

Mon, 19 Dec 2022 10:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Dec 2022 10:24 PM IST
सार

एक टूर ऑपरेटर ने ताजमहल के मुख्य गुंबद पर 200 रुपये के अतिरिक्त टिकट को री-सेल किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में एएसआई कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है। 

विज्ञापन
ASI investigates allegations of re-selling tickets on the main dome of Taj Mahal
ताजमहल का मुख्य गुंबद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सोमवार को ताजमहल के मुख्य गुंबद पर 200 रुपये के अतिरिक्त टिकट को री-सेल किए जाने के आरोपों का वीडियो वायरल हो गया। पुणे के एक पर्यटक ग्रुप के साथ आए ऑपरेटर ने यह आरोप लगाकर वीडियो जारी किया। पर्यटक ग्रुप के ऑपरेटर ने कहा कि उसके साथ 34 पर्यटक आए थे, लेकिन ताजमहल पर केवल 17 टिकट ही फाड़े गए। 

विज्ञापन


उसे 800 रुपये देने का ऑफर किया गया, लेकिन उसने सभी टिकट पंच कर फाड़ देने की मांग की, जिसके बाद अपने पर्यटकों को गुंबद पर प्रवेश करने दिया। इस मामले में एएसआई के कर्मचारियों का तर्क है कि 34 पर्यटक एक साथ नहीं आए थे। एक बार में 17 पर्यटक आए, इसलिए 17 टिकट पंच किए गए। बाकी टिकट पर्यटकों के आने पर ही पंच करने को कहा गया था।
विज्ञापन


अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि जो वीडियो वायरल किया गया है, उसमें 34 टिकटों की री-सेलिंग का आरोप लगाया गया है। मुख्य गुंबद के पास के टिकट काउंटरों की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है। अगर जांच में कोई दोषी पाया जाएगा तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed