फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ashutoshanand Maharaj will narrate Ramkatha in Ayodhya from today

Agra News: आशुतोषानंद महाराज आज से अयोध्या में सुनाएंगे रामकथा

Thu, 28 Mar 2024 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 28 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ashutoshanand Maharaj will narrate Ramkatha in Ayodhya from today
सोरोंजी। तीर्थनगरी के क्षेत्राधीश वराह मंदिर के महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी आशुतोषानंद गिरि प्रभु राम की नगरी अयोध्या के राम मंत्रार्थ मंडप में बृहस्पतिवार से राम कथा का वाचन करेंगे। बुधवार को अयोध्या में सोरोंजी धाम से अयोध्या धाम 220 कलशों की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। स्वामी आशुतोषानंद 5 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 10 से 2 बजे तक करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद जी महाराज ने बताया कि उन्होंने संकल्प लिया था कि मंदिर निर्माण के उपरांत वह अयोध्या धाम में श्री राम कथा का वाचन करेंगे। उसी के फलस्वरूप 28 मार्च से ऐतिहासिक श्री राम कथा शुरू हो रही है। कथा सुनने के लिए तीर्थनगरी से सैकड़ों लोग अयोध्या पहुंच रहे है। कथा की मुख्य व्यवस्था कैलाश पीठ बनारस के स्वामी राघवानंद गिरि जी महाराज द्वारा की गई है। कथा पर्यंत भंडारे की व्यवस्था नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे द्वारा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed