{"_id":"66b82a73ca9befa8c60750ba","slug":"ashes-stolen-from-crematorium-at-midnight-what-does-thief-do-with-them-villagers-shocked-to-hear-truth-2024-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: श्मशान घाट से गायब हो गईं अस्थियां, ग्रामीणों ने पकड़ा चोर; फिर जो पता चला...सब रह गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: श्मशान घाट से गायब हो गईं अस्थियां, ग्रामीणों ने पकड़ा चोर; फिर जो पता चला...सब रह गए हैरान
Sun, 11 Aug 2024 01:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:22 PM IST
सार
श्मशान घाट जहां दिन में भी लोगों को अकेले जाने से डर लगता है, वहां चोर ने आधी रात को जाकर चिता से अस्थियां चुरा लीं। इसकी जानकारी के बाद ग्रामीणों ने आरोपी चोर को पकड़ लिया। फिर चोर ने जब ये बताया कि आखिर वो इन अस्थियों का करता क्या है। सच सुनकर ग्रामीण हैरान रह गए।
विज्ञापन
श्मशान घाट
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी के कस्बा स्थित दूरा गांव के श्मशान घाट में चिता से अस्थियां चोरी हो गईं। इस पर पंचायत बैठी। चोरी के आरोपी को पंचायत में बुलाया गया तो उसने स्वीकार कर लिया। कहा कि भैंस के इलाज के लिए अस्थियां उठाकर ले गया था। माफी मांगने पर मामला रफा-दफा हो गया। इस मामले की खासी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरा गांव में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की 7 अगस्त को मृत्यु हो गई थी। अंतिम संस्कार किया गया। परिजन दूसरे दिन सुबह श्मशान घाट पर अस्थियां चुनने पहुंचे तो अस्थियां नहीं दिखीं। वो सन्न रह गए। ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर सुराग लगने की कोशिश की। इस दौरान गांव के एक व्यक्ति को अस्थियां ले जाते हुए देखने का दावा किया गया।
संदिग्ध आरोपी को पंचायत में बुलाया गया। परिजन ने बताया कि पंचायत में अस्थियां ले जाने वाले आरोपी ने अस्थियां चुराना स्वीकार किया। बताया कि अस्थियों को भैंस के इलाज के लिए ले गया था। माफी मांगने पर सुलह हो गई। आरोपी को ऐसी घटना कभी न करने की कसम दिलाई गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन